गढ़–गंगा मेला क्षेत्र में रहेगी अभेद सुरक्षा व्यवस्था
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में गंगा स्नान हेतु उमड़ रहे श्रध्दालुओं को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इस बार गढ़-गंगा में श्रध्दालुओं की संख्या तीस लाख के आंकड़े को पार कर जा जाए, तो कोई ताज्जुब नहीं होगा। बड़ी तादाद में श्रध्दालुओं बैलगाड़ी, भैसा बुग्गी व टैक्टर ट्रालियों से गंगा मैया की जय के उद्घोष के साथ पहुंच रहें। कार्तिक पूर्णिमा स्नान 8 नवम्बर का है पूरे गढ़- गंगा मेले की सुरक्षा व्यवस्था के अभेदकिले के रूप में की गई है और पूरा मेला क्षेत्र पर ड्रोन की मदद से निगाह रखी जाएगी।
गंगा तट पर उमड़ रहे श्रध्दालुओं के सैलाब को जिला प्रशासन व पुलिस ने एक चुनौती के रूप में स्वीकार किया है और श्रध्दालुओं की सुरक्षा हेतु कटिबध्द जिलाधिकारी मेधा रूपम, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश मिश्र, एसडीएम दिग्विजय सिंह, सी.ओ. गढ़ स्तुति सिंह आदि अफसरान कमर कस कर मैदान में उतरे हैं और मेला का तमाम व्यवस्थाओं पर स्वय निगरानी रखें हैँ।
जिला प्रशासन व पुलिस ने दावा किया है कि मेले में हुडदंगियों को बख्शा नहीं जाएगा। शराब का धंधा करने और जुआ व सट्टा करने वालों को जोल भोजा जाएगा। गढ़-मेला क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, सादी वर्दी में पुलिस तैनात रहेगी और खुफिया तंत्र को भी सक्रिय किया गया है।

























