हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री राधा कृष्ण भक्त शनिवार को हापुड़ पहुंचे और राधे-राधे का उद्घोष करते हुए नृत्य किया। वृंदावन से हापुड़ पहुंचे श्री राधा कृष्ण भक्त हापुड़ के अलग-अलग मार्गों से होते हुए गुजरे। इस दौरान नाइजीरिया, कैनेडा, सिंगापुर से आए भक्तों ने नगर को श्री राधा कृष्णमय कर दिया और भक्त श्री राधा कृष्ण के उद्घोष को सुनने के लिए उमड़ पड़े।























