हापुड़ के रेवती कुंज में गटर का ढक्कन टूटने की वजह से लगातार हादसे हो रहे हैं। मौहल्ले की सेल्स टैक्स वाली गली का ये वीडियो बता रहा है कि गटर का टूटा ढक्कन कितना खतरनाक है। मौहल्लेवासियों ने बताया कि पिछले 15-20 दिनों से ये ढक्कन टूटा हुआ है जिससे आने जाने वाले वाहनों इसमें फंस जाते हैं। स्थानीय निवासियों ने नगरपालिका से मांग की है कि इस जल्द से जल्द इसे ठीक किया जाए जिससे हादसों पर विराम लग सके।
























