VIDEO: भ्रष्ट विद्युत मीटर रीडरों के विरोध में एस.ई. के दफ्तर पर ठोका ताला










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी ने मीटर रीडरों पर विद्युत बिलों में गड़बड़ी कर सैकड़ों उपभोक्ताओं को चूना लगाने का आरोप लगाया है। राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने अधीक्षण अभियंता यूके सिंह के कार्यालय पर हंगामा किया। अधीक्षण अभियंता के कार्यालय में मौजूद न होने पर कार्यकर्ता भड़क गए और मुख्य गेटों पर ताला लगाकर हंगामा किया। मामले की जानकारी प्रबंध निदेशक को दी गई जिसके बाद अधिशासी अभियंता मनोज कुमार कार्यालय पहुंचे और पूरी समस्या सुनी। करीब चार घंटे बाद जाकर कार्यालय का गेट खुल सके।

राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी के जिलाध्यक्ष रितिक त्यागी ने आरोप लगाया कि मीटर रीडरों द्वारा एक महीने का 161 उपभोक्ताओं का बिल बीस से 80 हजार तक भेजा गया है। जबकि, इससे पहले तक इन उपभोक्ताओं का बिल एक से तीन हजार रुपये प्रतिमाह आ रहा था। उन्होंने मीटरों में रीडिंग स्टोर करने का आरोप लगाया।

राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी के जिलाध्यक्ष रितिक त्यागी ने आरोप लगाया कि उपभोक्ताओं के परिसर में लगे मीटरों का भी यही हाल है। हजारों रुपये प्रतिमाह का बिल देखकर उपभोक्ताओं की कमर टूट गई है। कई स्थानों पर तो मीटर रीडर जा ही नहीं रहे हैं और घर बैठे ही गलत बिल बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से उनका संगठन इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है लेकिन मीटर रीडरों को बचाने का प्रयास हो रहा है क्योंकि ऊर्जा निगम के अधिकारी और कर्मचारी भी इसमें लिप्त हैं। इससे ऊर्जा निगम को करोड़ों रुपये प्रतिमाह का राजस्व का चूना लग रहा है।

हंगामे के दौरान अधीक्षण अभियंता कार्यालय में नहीं थे। जिसके बाद पूरी जानकारी मुख्य अभियंता और प्रबंध निदेशक को फोन करके दी गई। प्रबंध निदेशक ने अधिशासी अभियंता मनोज कुमार को तुरंत अधीक्षण अभियंता यूके सिंह के कार्यालय भेजा और पूरे मामले में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

इस दौरान मनु गर्ग, ताराचंद शास्त्री, विवेक शास्त्री, अंकित राजपूत, रोहित सागर, विवेक गोयल, विनय, दीपक प्रजापति, विकास प्रजापति, रोहित कर्दम, तुषार, रविंद्र कोरी, हिमांशु प्रजापति, शिवम अग्रवाल, रोहन गुप्ता, गोपाल गुप्ता, यश चौहान, आशीष शर्मा उपस्थित रहे।







Related Posts

पिलखुवा के व्यापारी की मुरादाबाद में सड़क हादसे में मौत

🔊 Listen to this पिलखुवा के व्यापारी की मुरादाबाद में सड़क हादसे में मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के शेर वाली गली निवासी कपड़ा व्यापारी…

Read more

शाहपुर जट्ट, उपेड़ा, कुचेसर चौपला की विद्युत आपूर्ति आज रहेगी प्रभावित

🔊 Listen to this शाहपुर जट्ट, उपेड़ा, कुचेसर चौपला की विद्युत आपूर्ति आज रहेगी प्रभावित हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपेड़ा, शाहपुर जट्ट, कुचेसर चोपला,…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिलखुवा के व्यापारी की मुरादाबाद में सड़क हादसे में मौत

पिलखुवा के व्यापारी की मुरादाबाद में सड़क हादसे में मौत

शाहपुर जट्ट, उपेड़ा, कुचेसर चौपला की विद्युत आपूर्ति आज रहेगी प्रभावित

शाहपुर जट्ट, उपेड़ा, कुचेसर चौपला की विद्युत आपूर्ति आज रहेगी प्रभावित

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

नाबालिग से रेप ,गया जेल

नाबालिग से रेप ,गया जेल
error: Content is protected !!