हापुड़ में शनिवार की रात मोटरसाइकिल और कार की भिड़ंत हो गई। थाना धौलाना क्षेत्र के एनटीपीसी दादरी रोड पर हुए सड़क हादसे में मोटर साइकिल पर सवार दोनों युवक घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है जिनमें से एक ही हालत गंभीर बताई जा रही है।
























