हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वन वे ट्रैफिक करने के उद्देश्य से पुलिस ने हापुड़ के अतरपुरा चौपला से गोल मार्किट जाने वाले मार्ग पर बैरीकेट लगा कर बंद कर दिया है, जिस कारण रेलवे रोड से गोल मार्किट जाने वाले वाहनों को पूरी तरह रोक दिया गया है। राहगीर इधर-उधर से निकल कर गोल मार्किट तक पहुंच रहे है।
अतरपुरा चौपला पर बैरीकेट लगाने से गोल मार्किट का कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है और दुकानदार सुबह से शाम तक खाली हाथ बैठे रहते है। गोल मार्किट के व्यापारी दिनेश गुप्ता,नवरत्न कुमार जैन,अनिल कुमार,राजू आदि का कहना है कि गोल मार्किट में ग्राहक न होने से रोजाना का खर्च निकलना भी दूभर हो रहा है। पुलिस को बैरीकेट लगाने से पहले व्यापारियों को विश्वास में लेना चाहिए था।
व्यापारियों की मांग है कि पुलिस बैरीकेट को हटाए ताकि गोल मार्किट में व्यापारिक गतिविधियां पूर्व की भांति लौट आएं।
वीडियो देखेंः























