हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन मंडी स्थल पर कारोबारियों को चेतावनी दी जा रही है कि कोविड-19 वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की गाइड लाइन का पालन करें। मंडी परिसर में यह संदेश पहुंचाने के लिए स्थान-स्थान पर लाउडस्पीकर लगाए गए है।
लाउडस्पीकर पर की जा रही घोषणा के माध्यम से व्यापारियों को चेताया जा रहा है कि वे फुटकर कारोबार न करें और न ही किसानों से अवैध वसूली की जाए।
ये भी पढ़ें: चीनी, दाल समेत किराने का सामान मंगाना हुआ आसान, डाउनलोड करें Listailer App






























