हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सम्पत्ति के विवाद को लेकर तीन भाई आपस में भिड़ गए और एक दूसरे पर मिट्टी के बर्तन फैंक कर हंगामा खड़ा कर दिया।
हापुड़ कोतवाली के अंतर्गत कोठी गेट पर एक ऐसा बाजार है, जहां अनेक परिवार मिट्टी के बर्तन बनाकर बेचते हैं और परिवार का जीवन निर्वाह करते है। परंतु तीन सगे भाइयों में परस्पर मनमुटाव चल रहा था जिसके पीछे प्रोपर्टी का विवाद बताया जा रहा है।
बात रविवार की है कि पहले तीनों भाइयों में आपस में कहासुनी हुई, जो मारपीट में बदल गई। तीनों भाइयों ने एक दूसरे पर मिट्टी के बर्तन फैंके, जिससे भगदड़ मच गई और अनेक राहगीर वाहन छोड़ कर भाग खड़े हुए।
भाइयों की मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
CCTV कैमरे और GPS ट्रैकर लगवाने के लिए संपर्क करें: TRACKCOP: 8979003261, 8126293996



























