हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): एक बार फिर सर्दी ने दस्तक दे दी है। शनिवार को घने कोहरे के कारण ततारपुर बाईपास पर अनेक वाहन आपस में टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में एक कार चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। क्रेन की मदद से वाहनों को हटाया गया।
शनिवार की भोर में घने कोहरे के कारण विजिविलटी 100 मीटर की रह गई जिस कारण ततारपुर बाईपास पर अनेक वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में एक कार चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। वाहनों के क्षतिग्रस्त होने से यातायात प्रभावित हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया और इसके बाद यातायात सामान्य हुआ।
वीडियो देखेंः
अब घर बैठे कराएं हैल्थ चैकअप, कॉल करें: 9675655656:
























