हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के फूड हब पर कार्यरत तीन कर्मचारियों के कोरोना पाजिटिव मिलने से हड़कंप मचा है। प्रभावित केंद्र से 50 मीटर परिधि क्षेत्र को सील करके जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र में लोगों की आवाजाही व व्यापारिक गतिविधियों को प्रतिबंधित कर दिया है। फूड हब पर भी ताला लगा है।
हापुड़ के फ्री गंज रोड पर खुले फूड हब पर दिन छिपने के बाद रोजाना बड़ी तादाद में फास्ट फूड खाने के लिए लोगों की भीड़ जुटती थी और लोगों कोरोना-19 प्रोटोकोल की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना संक्रमण का संदेह जताते हुए फूड हब के कर्मचारियों का कोरोना टैस्ट किया। गुरुवार की सुबह तक तीन कर्मचारियों में कोरोना पाजिटिव की पुष्टि हो चुकी है। फिलहाल फूड हब को कोरोना के कारण बंद कर दिया गया है।
फूड हब पर तीन कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित मिलने पर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने गम्भीरता से लिया है। प्रभावित के दृष्टिगत 50 मीटर की परिधि क्षेत्र को कंटेन्मेंट जोन घोषित किया है और बैरीकेट लगाकर लोगों का आवागमन व व्यापारिक गतिविधियां प्रतिबंधित की है।
वीडियो देखेंः
अब घर बैठे कराएं हैल्थ चैकअप, कॉल करें: 9675655656:
























