हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में एक कार हादसे का शिकार हो गई जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार में मौजूद चार लोग घायल हो गए. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जबकि मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
बता दें कि मामला रविवार की रात का है जब बाबूगढ़ में उपेड़ा बाईपास पर जैसे ही एक कार पहुंची तो गाड़ी अनियंत्रित होकर रेलिंग से जा टकराई और पलट गई. हादसे के दौरान कार में मौजूद एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जिसकी पहचान शादाब आलम पुत्र आरिफ उम्र 35 वर्ष निवासी राणा प्रताप बाग उत्तरी दिल्ली के रूप में हुई है. वहीं कार में सवार चार लोग घायल हो गए जिन्हें पुलिस ने राहगीरों की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार जारी है. हादसा इतना भयानक था कि हाइवे पर चीख-पुकार मच गई और जिसने भी यह हादसा देखा उसकी रूह कांप उठी. पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है. हादसे के दौरान कार के परखच्चे उड़ गए.
महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी, सशक्त…
Read more
























