हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश पशुचिकित्सा संघ के आह्वान पर हापुड़ में राजकीय पशु चिकित्सालय में पशु चिकित्सक 13 दिसंबर से हड़ताल पर हैं। इस सम्बंध में कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जनपद संघ के अध्यक्ष डॉ नागर ने बताया कि प्रांतीय संघ ने 13 दिसंबर से संपूर्ण कार्य बहिष्कार का फैसला किया है। उसी के क्रम में संघ के समर्थन में पशु चिकित्सक अनिश्चित कालीन हड़ताल पर हैं।
हड़ताल पर गए पशु चिकित्सकों की प्रमुख मांग कम्प्लीट मेडिकल पैरिटी की है जिसमें एसीपी के समान स्तर, प्रैक्टिस बंदी भत्ता, गैर विभागीय दायित्वों से मुक्त रहना आदि मांगे शामिल हैं। कई वर्षो से लंबित निर्णय तथा अन्य माँगे सम्मिलित हैं। संघ के महामंत्री डॉ मदनपालसिंह द्वारा बताया गया कि जब तक मांगे पूरी नहीं होती है। तब तक प्रांतीय संघ के आह्वान पर खुरपका मूंहपका टीकाकरण के साथ साथ अन्य विभागीय योजनाओं का बहिष्कार किया जाएगा। बैठक में जनपद संघ के साथ-साथ डा बी पी एस यादव, डा कुलदीप, डा नितिन गौतम के तथा समस्त पशु चिकित्सा मौजूद रहे।
ट्यूशन के लिए संपर्क करें: 9997188884
























