हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में पंजीकृत 1,037 मेडिकल स्टोरों के स्टॉक का जल्द ही सत्यापन किया जाएगा। जिले में अवैध दवा की बिक्री को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। अनिद्रा, दर्द निवारक और डिप्रेशन की दवाओं के भंडारण की क्षमता भी तय की गई है। इसी के साथ और भी कई दिशा-निर्देश विभाग ने जारी किए हैं जिसके उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन का कहना है कि यदि नशे के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली दवाओं का तय संख्या से अधिक भंडारण करता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन मौजूदा स्टॉक का सत्यापन कर रहा है। साथ ही बता दें कि विभाग ने अगस्त के महीने में दो अवैध मेडिकल स्टोर सील किए थे जो बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे थे।
DIAGNOVET: कुत्ते, बिल्ली के अल्ट्रासाउंड, एक्स रे के लिए सम्पर्क करें: 8865800700


























