हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आने वाले दिनों में ठंड के साथ-साथ सड़कों पर कोहरा भी बढ़ेगा। ऐसे में हादसों में कमी लाने के लिए एआरटीओ विभाग ने कमर कस ली है जिसके चलते 20 नवंबर से बिना रिफ्लेक्टर और रेडियम टेप के सड़कों पर वाहन चलाने वालों को जागरूक किया जाएगा। यदि अभियान के बाद भी वाहन चालक नहीं मानते तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कोहरे में दृश्यता के चलते वाहनों के बीच दूरी बनाना बेहद जरूरी है। ऐसे में रिफ्लेक्टर और लाइटें अहम भूमिका निभाती है लेकिन ट्रैक्टर ट्रॉलियों, ट्रकों अन्य वाहनों में अक्सर ऐसा देखा जाता है कि उनमें रिफ्लेक्टर ही नहीं होता जिसके चलते सड़क हादसे होते हैं। ऐसे में रिफ्लेक्टर ना लगाने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग जुर्माने की कार्रवाई करेगा।
85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…
Read more
























