नगरीय निकाय चुनाव के लिए होगा वाहनों का अधिग्रहण










नगरीय निकाय चुनाव के लिए होगा वाहनों का अधिग्रहण
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): हापुड के कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2022 को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण कराने हेतु प्रभारी अधिकारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जनपद के वर्तमान 357 मतदान स्थलों के सापेक्ष मतदान दलों की नियुक्ति हेतु कार्मिकों को उपलब्ध कराने हेतु संबंधित को निर्देशित किया। जनपद के 09 जोनल एवं 29 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं अन्य प्रभारी अधिकारियों हेतु हल्के वाहन की उपलब्धता उनकी मांग के अनुसार उपलब्ध कराने हेतु संबंधित को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद की सभी तहसीलों से रूट चार्ट प्राप्त हो गए हैं उनको ध्यान में रखते हुए मतदान दलों हेतु बड़ी बस एवं मिनी बस पहले से ही संबंधित अधिकारी अपने अधीन कर ले जिससे आवश्यकता अनुसार संबंधित अधिकारियों को वाहन उपलब्ध कराए जा सके। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा नियुक्त किए गए प्रेक्षक हेतु समस्त वांछित व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं तथा कलेक्ट्रेट स्थित को कोविड कंट्रोल रूम में ही निर्वाचन नियंत्रण कक्ष स्थापित कराया जाए और शिफ्ट वाइज अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी जाए। उन्होंने टेंट, फर्नीचर, बैरिकेडिंग व अस्थाई प्रकाश व्यवस्था , साउंड व्यवस्था कराए जाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया तथा निर्वाचन में आवश्यकतानुसार वीडियोग्राफी कराए जाने हेतु वीडियो कैमरे, डिजिटल कैमरो की व्यवस्था पहले से ही कर ली जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आदर्श आचार संहिता से संबंधित कार्यों का अनुपालन कराने हेतु अधिकारीगण कार्य योजना समय से तैयार कर ले। बैठक के अंत में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन से संबंधित कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्या नहीं होगी। बैठक में समस्त संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 








Related Posts

रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जनवरी-फरवरी 2026 के महीने में प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर कई प्रतिष्ठानों से…

Read more

सतनाम यादव (पूर्व सभासद) नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

🔊 Listen to this

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी

रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी

सतनाम यादव (पूर्व सभासद) नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

सतनाम यादव (पूर्व सभासद) नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

पीएम मोदी के मेरठ दौरे से पहले हापुड़ में सोशल मीडिया पर हलचल, UGC कानून का विरोध

पीएम मोदी के मेरठ दौरे से पहले हापुड़ में सोशल मीडिया पर हलचल, UGC कानून का विरोध

हज यात्रियों के लिए खास खबर

हज यात्रियों के लिए खास खबर

मेगा व बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफलता हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

मेगा व बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफलता हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

सास व साले पर जानलेवा हमले के आरोपी दामाद को पुलिस ने भेजा जेल

सास व साले पर जानलेवा हमले के आरोपी दामाद को पुलिस ने भेजा जेल
error: Content is protected !!