👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के कुछ मौहल्ले ऐसे हैं जहां बारिश के साथ आफत बरसती है। उन्हीं में से एक है हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित शिवदयाल पुरा जहां कि सड़क पर सड़क ही नहीं है। बारिश के समय में तो यहां के हालात और भी खराब हो जाते हैं। यहां से निकलने वाले वाहन अक्सर फंस जाते हैं और धंस भी जाते हैं। खतरों के खिलाड़ियों के बनी यह सड़क आम लोगों के लिए हादसे को न्योता दे रही है। यहां अक्सर बाइक सवार फिसल जाते हैं और गाड़ी, ट्रैक्टर, ई-रिक्शी इस सड़क के आगे बेबस नजर आते हैं। लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द इस सड़क को ठीक कराया जाए।
हापुड़: सोमवार से शुक्रवार रुटीन टेस्ट पर सानवी पैथोलॉजी लैब दे रहे हैं 30% छूट: 7505835891



























