हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के श्रीनगर में हुड़दंगियों का आतंक दिन-पर-दिन बढ़ता जा रहा है। यह लोग कहीं भी सड़क पर ही बाइक, गाड़ी रोककर हंगामा काटने लगते हैं जिसकी वजह से महिलाओं और राहगीरों को काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। राहगीरों के कहने पर भी यह उत्पाती बीच में से अपने वाहनों को नहीं हटाते। पुलिस लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है लेकिन खाकी की नजरों से बचकर यह सभी मौका पाकर फिर से सड़कों पर उत्पात करने के लिए उतर आते हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि पुलिस को इनपर जबरदस्त कार्रवाई करने की जरूरत है जिससे इन सभी के हौसले पस्त पड़ जाए।
बता दें कि शाम के समय बाइक सवार हुड़दंगियों का जबरदस्त आतंक श्रीनगर में देखने को मिलता है। स्थानीय की शिकायत के बाद हापुड़ कोतवाली पुलिस भी क्षेत्र में बार-बार गश्त करती है लेकिन यह सभी पुलिस के साथ आंख मिचौली का खेल खेलते हैं। हुड़दंगियों पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457





























