
👁 0 views Views
हापुड़ में सुरक्षित नहीं वाहन, बुलंदशहर रोड से गाड़ी चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में वाहन सुरक्षित नहीं है। हापुड़ क्षेत्र की बुलंदशहर रोड पर स्थित कोल्ड स्टोरेज के पास खड़ी गाड़ी को चोरों ने चोरी कर लिया। कार स्वामी ने चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़ के मोहल्ला रफीक नगर स्टेट बैंक के पीछे रहने वाले सलमान मसूदी ने बताया कि 24 जुलाई की रात उनकी गाड़ी बुलंदशहर रोड पर स्थित कोल्ड स्टोरेज के बराबर में खड़ी थी जिसे अज्ञात चोरों ने चुरा लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू करदी है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर

































