हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो बाइक, तमंचा व चाकू बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि पिलखुवा पुलिस वाहनों की चैकिंग कर रही थी दो वाहन चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। आरोपी नोएडा के सैक्टर-44 का साहिल व डासना का बाबू है। आरोपियों से बरामद बाइकों पर फर्जी नम्बर प्लेट लगी थी। बरामद बाइकें पिलखुवा व दिल्ली से चोरी गई थी।
ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033
























