
👁 0 views Views
हापुड़ में वाहन चोरों के हौंसले बुलंद, बाइक चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ : कोतवाली क्षेत्र के गांव निजामपुर से चोरों ने एक व्यक्ति की बाइक चोरी कर ली। मोहल्ला चमरी के संदीप कुमार ने बताया कि छह मई की दोपहर वह बाइक पर गांव निजामपुर में गोकुल मिठाई वाली गली में गया था। यहां से चोरों ने उसकी बाइक चोरी कर ली। तलाश करने के बाद भी बाइक नहीं मिली। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी

































