👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नोएडा कोतवाली सेक्टर 39 पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के सरगना हापुड़ निवासी नवुद्दीन समेत पांच को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस ने 12 बाइक, दो कारें, दो इंजन, ऑटो, 74 टायर, 37 टायर रिम सहित 11 सीएनजी सिलेंडर और गाड़ियों के कटे हुए पार्ट्स और पुर्जे बरामद किए हैं.
हापुड़ निवासी नवुद्दीन गिरोह का सरगना है जो अपने साथियों के साथ मिलकर वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे. पुलिस ने पूछताछ के बाद तनवीर सैफी, शाह आलम, रिजवान और मोहित को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपी नवुद्दीन से दस हजार में वाहन खरीदते थे उसके बाद पार्ट्स बेच देते थे.
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509






























