वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, आठ बाइक बरामद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर पुलिस ने एक वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो बाल अपराची सहित तीन शातिर वाहन चोरों को धर दबोचा। पुलिस ने गिरोह आठ चोरी की बाइक, तथा चार फर्जी नम्बर प्लेट बरामद की है। गिरोह का सरगना थाना मुजफ्फरनगर सिविल लाइन के मौहल्ला हाजीपुरा का उबैद है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी पिलखुवा वरुण मिश्रा ने बताया कि थाना कपूरपुर पुलिस चैकिंग कर रही थी कि वाहन चोर गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरोह का सरगना थाना मुजफ्फरनगर सिविल लाइन के मौहल्ला हाजीपुरा का उबैद है, जो दसवीं व ग्यारहवीं के दो छात्रों की मदद से बाइक चोरी कराता था। गिरोह का लक्ष्य हापुड़, नोएडा व गाजियाबाद तथा एनसीआर का क्षेत्र था। जहां सुनसान जगह पार्क, माल, तथा घर के बाहर खड़ी बाइकों को ले उड़ते थे। गिरोह के सदस्य फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर चार से पांच हजार रुपए में बाइक तथा उसके पार्टस निकाल कर बेच देते थे। सरगना उबैद के विरुद्ध अन्य थानों में भी वाहन चोरी के मुकद्दमे दर्ज है।
हापुड़ के एसएसवी कॉलेज में बीबीए बीसीए के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : 9910235536



























