अवैध खनन में लिप्त वाहन जब्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अंतर्गत अवैध खनन होने की खबरें सोशल मीडिया पर खूब प्रसारित हो रही है। तहसील गढ़मुक्तेश्वर के उपजिलाधिकारी अंकित वर्मा ने वायरल वीडियो को संज्ञान लिया औऱ इलाके में रातभर छापेमारी की। इस दौरान अवैध खनन में लिप्त एक जेसीबी, 4 ट्रैक्टर ट्राली, 2 ट्रक, 2 डम्पर जब्त कर लिए। रात के अंधेरे में हुई खनन माफियों में हड़कम्प मचा है।

इसके अतिरिक्त थाना बाबूगढ़, हापुड़ देहात व धौलाना क्षेत्र के अंतर्गत भी अवैध की खबरें सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर खूब वायरल हो रही है। हापुड़ के रेलवे रोड पर बनाए जा रहे एक बैंकटहाल के लिए बनाए जा रहे बेसमेंट हेतु मानकों के विपरित खनन हो रहा है. परंतु प्रशासन चुप्पी साधे है।
125 रु की राखी खरीदने पर 50 रु का गिफ्ट फ्री: 9927143205





























