👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव पीरनगर निवासी पप्पी सिंह का 10 वर्षीय बेटा कार्तिक चलती बाइक से अचानक गिर गया जो पीछे से आ रहे वाहन की चपेट में आ गया। इस दौरान कार्तिक गंभीर रूप से घायल हो गया।
पप्पी सिंह शुक्रवार की दोपहर अपने 10 वर्षीय पुत्र कार्तिक के साथ बाइक पर सवार होकर मेरठ से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव नानपुर के पास पहुंचे तो अचानक उनका बेटा बाइक से गिर गया जो पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। इस दौरान ट्रक के नीचे आकर बच्चा कुचल गया जो गंभीर रूप से घायल है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।




























