जनपद हापुड़ में वाहन चैकिंग बढ़ी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में आगामी त्यौहारों के मद्देनजर पुलिस निगरामी व्यवस्था को और कड़ा तथा व्यवस्थित किया गया है। इस नई व्यवस्था के तहत अब कोई भी वाहन चोर व ट्रैफिक रुल का उल्लंघन करने वाला पुलिस की पैनी नजर से बच नहीं पाएगा।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि जनपद हापुड़ के सभी मुख्य मार्गों तथ सम्पर्क मार्गों पर चैकिंग को और गति दी गई है और यह चैकिंग राउंड दी क्लाक जारी रहेगी। यातायात पुलिस को भी वाहनों की चैकिंग कड़ाई के साथ करने के निर्देश दिए गए है।
पुलिस चैकिंग का उद्देश्य किसी को तंग करना अथवा उत्पीड़न करना नहीं है, बल्कि गुंडा तत्वों की धर पकड़ करना है। उन्होंने नागरिकों से सहयोग की भी अपील की है।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950






























