
नवीन मंडी में चोरी करने वाले सब्जी चोर सीसीटीवी में कैद
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): नवीन मंडी में चोरों ने बीती रात जमकर उत्पात मचाया और आढ़तियों की फर्म के बाहर रखी सब्जियों को पिकअप में लादकर चोरी कर ले गए। दो चोर बीती रात नवीन मंडी में दाखिल हुए जिन्होंने चोरी की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। इस दौरान पल्लेदार ने जब चोरों को रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने लोहे की रोड निकाल ली। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिससे क्षेत्रवासियों में बेहद नाराजगी है।
बेरोकटोक चोर भीतर दाखिल हुए जहां उन्होंने आढ़ती दामोदर दास निवासी सोटावाली की आढ़त के बाहर रखे अरबी के 26 कट्टे चुरा लिए। इससे दामोदरदास को करीब 32,000 रुपए का नुकसान हुआ।
आरोपियों ने हापुड़ के त्यागी नगर निवासी राजपाल खटीक की फर्म के बाहर रखी 8 बोरिया अदरक, शिमला मिर्च के चार कार्टून चुरा लिए। राजपाल की आढ़त धनपतलाल धर्मपाल के नाम से है जिन्हें करीब ₹40,000 का नुकसान हुआ है। देर रात करीब 1:30 बजे पल्लेदार लक्ष्मण की आंखें खुल गई तो उसका चोरों से आमना सामना हुआ। इस दौरान एक चोर को तो लक्ष्मण पल्लेदार ने पकड़ लिया लेकिन दूसरा रोड लेकर आ गया जिसके बाद दोनों चोर भागने में कामयाब रहे। क्षेत्र में चोरी की वारदाते बढ़ती जा रही है जिससे आढ़तियों में बेहद नाराजगी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
अप्सरा साडीज़ से खरीदें साड़ी, लहंगे, सूट व लांचे का लेटस्ट कलेक्शन: 9997358158































