हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : वट वृक्ष पूजा अमावस्या 30 मई दिन सोमवार को है। इस दिन महिलाएं पति की दीर्घ आयु तथा परिवार में सुख-शांति, परिवार की उन्नति के लिए व्रत रख कर वट वृक्ष की पूजा करती है।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को सावित्री ने सत्यवान के प्राण बचाए थे। इसलिए महिलाएं इस दिन व्रत रख कर वट वृक्ष की पूजा करती है औऱ पति की दीर्घ आयु की कामना करती है। 30 मई को सोमवार को आने वाली अमावस्या, सोमवती अमावस्या होगी और इस दिन गंगा स्नान भी होगा। लाखों श्रद्धालु ब्रजघाट गंगा तट पर पहुंचकर गंगा स्नान करेंगे। श्रद्धालुओं की इस दिन उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैफिक जाम होने की आंशका है।
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509



























