हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की निवासी वर्णिका गोयल ने पूरे प्रदेश में जनपद का नाम रोशन किया है। वर्णिका ने डॉ एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी परीक्षा में यूनिवर्सिटी में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने परिवार और हापुड़ का नाम रोशन किया है। वर्णिका की सफलता के लिए उन्हें शुक्रवार को लखनऊ में प्रदेश की गवर्नर आनंदीबेन पटेल ने गोल्ड मेडल से पुरस्कृत किया।
आपको बता दें कि हापुड़ के मोहल्ला चाह कमाल निवासी वर्णिका अलर्क कृष्ण गोयल की बेटी हैं। 22 वर्षीय वर्णिका ने सुंदरदीप कॉलेज से चार वर्षीय होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया। इस कोर्स में उन्होंने यूनिवर्सिटी टॉप की। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में इस कोर्स के 728 कॉलेज है जिसमें सुंदरदीप में पढ़ने वाली वर्णिका ने यूनिवर्सिटी टॉप कर हापुड़ का नाम रोशन किया है। बता दें कि वर्णिका के दादा स्वर्गवासी रवी कृष्ण गोयल एसएस डिग्री कॉलेज में वाइस प्रेसिडेंट थे जिन्होंने शिक्षा व अन्य क्षेत्रों में समाज सेवा कर एक समाजसेवी के रूप में अपनी पहचान बनाई। उनका सपना था कि उनकी पोती परिवार का नाम रोशन करें। वर्णिका ने अपने दादा का सपना साकार किया है जिन्हें गवर्नर ने गोल्ड मेडल से नवाजा। परिवार में खुशी का माहौल है।

ट्यूशन के लिए संपर्क करें: 9997188884




























