हापुड़ सूवि(ehapurnews.com): जिलाधिकारी अनुज सिंह के निर्देशन के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह के द्वारा दिव्यांग जन कल्याण अधिकारी/ जिला प्रोबेशन अधिकारी व लीगल अधिकारी डॉक्टर निशा रावत के सहयोग से जनपद में 8 मार्च 2022 को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के आयोजन हेतु वर्तमान में चल रहे आजादी के अमृत महोत्सव के अंग के रूप में मनाए जाने का भारत सरकार के द्वारा निर्देश प्राप्त हुए हैं। जिसके क्रम में जनपद में दिनांक 5 मार्च से 11 मार्च तक महिलाओं की उपलब्धियों , लैंगिक आधारित भेदभाव तथा हिंसा को समाप्त करने संबंधित प्रयास तथा विभिन्न क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण हेतु सकारात्मक व दृश्यामान परिवर्तन को रेखांकित करने हेतु कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पंचायती राज विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, महिला कल्याण विभाग, पुलिस विभाग, सूचना विभाग व संबंधित विभागों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के आयोजन की कार्य योजना बनाने हेतु निर्देश दिए।
हापुड़: रेलवे रोड पर चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद || 8979755041
























