हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला आर्य नगर निवासी छात्र की गाजियाबाद की लैंड क्राफ्ट स्थित आशियाना सोसायटी में एक टावर की 14वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के घर के पहुंच रहे लोग परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं।
मामला मंगलवार की रात का है जब हापुड़ के मोहल्ला आर्यनगर निवासी 19 वर्षीय वरदान शर्मा पुत्र सुनील शर्मा की गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र के लैंड क्राफ्ट स्थित आशियाना सोसायटी की एक टावर की 14वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस दौरान उसकी जेब में रखे मोबाइल के टुकड़े हो गए। जैसे ही वरदान 14वीं मंजिल से गिरा तो आसपास मौजूद लोगों की नजर खून से लथपथ वरदान पड़ी। यह हत्या है या आत्महत्या फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। हालांकि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
शाम को ही गया था गाज़ियाबाद:
बता दें कि वरदान शर्मा शाम के समय गढ़ रोड पर स्थित अपने पिता की चश्मे की दुकान पर बैठा हुआ था। शाम को 7:30 बजे हापुड़ निवासी कुछ परिचितों ने वरदान को हापुड़ में ही देखा था। इसके बाद वह गाजियाबाद चला गया और उसकी मौत की खबर आई।
दो बहनों का अकेला भाई था वरदान:
मृतक के पिता सुनील शर्मा की गढ़ रोड पर स्थित चश्मे की दुकान है जिनकी दो बेटी है तथा एक बेटा वरदान था। बता दें कि वरदान गाजियाबाद स्थित हाईटेक कॉलेज का छात्र था जो कि पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288





























