
7 अक्टूबर को वाल्मीकि जयन्ती अवकाश घोषित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): योगी सरकार ने वाल्मीकि जयंती पर छुट्टी बहाल कर दी है। अब सात अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। शनिवार को इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया।
प्रदेश में पूर्व में वाल्मीकि जयंती पर अवकाश की व्यवस्था हुआ करती थी। वर्ष 2017 में सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश का हाल सुधारने के लिए अधिक काम की आवश्यकता जताकर कई छुट्टियों को रद कर दिया था। अब पिछले कुछ दिनों से लगातार वाल्मीकि जयंती पर अवकाश बहाल करने की मांग उठ रही थी। बता दें कि पिछले सप्ताह श्रावस्ती में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाल्मीकि जयंती पर अवकाश देने की घोषणा की थी, जिसके बाद यह आदेश जारी किया गया है।
हापुड़: ग्लोब एजेंसीज दिल्ली रोड से छूट व एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीदे वाहन: 9289923209

































