हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वैश्य समाज उत्तर प्रदेश महिला संगठन हापुड़ द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित वैश्य समाज उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य भी उपस्थित रहे। संस्था के संरक्षक नरेंद्र कुमार एवं सुशीला अग्रवाल ने सभी को रंगों के पर्व की शुभकामनाएं दी।
अध्यक्ष अर्चना कंसल, मंत्री पूनम गुप्ता, कोषाध्यक्ष अनीता गुप्ता ने कहा कि सामाजिक सौहाद्याय बनाए रखने में त्योहारों का बहुत बड़ा योगदान होता है। कार्यक्रम का संचालन गीतिका, उमा, रीता, चारु, अमिता, रेनू, शिखा ने किया। इस अवसर पर वैश्य समाज के चारों संगठनों ने सम्मिलित रूप से भव्य होली मिलन व फूलों की होली का कार्यक्रम किया। सिंगापुर से आई हुई रितु अग्रवाल ने भी सभी को होली की शुभकामनाएं दी।
जनपद हापुड़ के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंघल, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंकज कंसल, युवा महामंत्री मोहित बंसल, कोषाध्यक्ष ऋषभ सर्राफ, जितेंद्र अग्रवाल, वैश्य समाज उत्तर प्रदेश जनपद हापुड़ के अधिवक्ता कृष्णकांत गुप्ता, अधिवक्ता संगठन की जिलाध्यक्ष स्वाति गर्ग, जिला महामंत्री शिल्पी गर्ग, जिला मीडिया प्रभारी बृजेश अग्रवाल, पुनीत गर्ग, रविंद्र कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
चारों संगठन के इस सम्मिलित कार्यक्रम में सबसे प्रसन्नता की बात यह रही कि महिला संगठन की जिला अध्यक्ष अर्चना कंसल ने युवा महिला संगठन की घोषणा की और युवा महिला संगठन की जिला अध्यक्ष भवनीता अग्रवाल व जिला महामंत्री को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर चारु अग्रवाल, डॉली सिंघल, अदित, पारुल जिंदल, करुणा अग्रवाल, बीना गर्ग, कल्पना मित्तल, मंजू गोयल, पूनम गर्ग, मधु गर्ग, प्रीति अग्रवाल, शिखा अग्रवाल, बबनिता अग्रवाल, रश्मि जिंदल, नीरा अग्रवाल, ममता अग्रवाल, अनु सीमा गोयल, रचना अग्रवाल, रितु गर्ग, नीना अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
सैनिक व मिलिट्री स्कूल || VIKAS GLOBAL SCHOOL में एडमिशन शुरू 8710848586




























