
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वैश्य समाज उत्तर प्रदेश द्वारा दीपावली मिलन विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने इस अवसर पर कैप्टन विकास गुप्ता अध्यक्ष कृषि अनुसंधान परिषद का सम्मान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विनीत अग्रवाल, नरेंद्र बंसल व सुनीता शर्मा उपस्थिति रही। बिजनौर, संभल, अमरोहा, मुरादाबाद महानगर एवं दूर-दूर के वैश्य समाज उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष भी उपस्थित रहे। महिला संगठन की अध्यक्ष अर्चना कंसल, मंत्री पूनम गुप्ता, कोषाध्यक्ष अनीता गुप्ता, अधिवक्ता शिल्पी गर्ग भी उपस्थित रही।




























