
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वैश्य समाज महिला मंच उत्तर प्रदेश की अग्रणी शाखा द्वारा हिंदू नव वर्ष पूरे हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया। सभी बहनों ने ध्वज व पीतपरिधान के साथ नववर्ष का स्वागत किया एवं सभी के लिए सुख समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगल कामना की। चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस पर मां दुर्गा की स्तुति सभी ने पूर्ण मनोभाव से की “गर्व से कहो कि हम हिंदू हैं” के उद्घोष से समस्त वातावरण उल्लासित हो गया। संस्था की समस्त बहनें व संरक्षक एवं पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
हापुड़ में चखें अमृतसरी छोले व चूरचूर नान का स्वाद: 8218584166






























