
वैश्य समाज ने दी सौ विधवा महिलाओ को पेंशन
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड वैश्य समाज की प्रमुख संस्था अग्रवाल महासभा रजि हापुड़ ने शुक्रवार को प्रति माह समाज की लगभग 100 विधवा महिलाओं को 500/- प्रति माह विधवा महिला पेंशन तथा तीन कन्याओं की शादी में दैनिक उपयोग का घरेलू सामान व आर्थिक सहायता प्रदान की।यह आयोजन महासभा के सभागार में आयोजित किया गया।महासभा के अध्यक्ष ललित अग्रवाल ने कहा कि संस्था वैश्य समाज के कमजोर लोगों की हर सम्भव मदद के लिए सदैव आगे रहेगी।
इस अवसर पर अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष ललित अग्रवाल छावनी में, मंत्री सुधीर गुप्ता, कोषाध्यक्ष विमेश गोयल, सदस्य आशीष विजय गुप्ता एवम् अग्रवाल महासभा महिल मंच की प्रधान अर्चना कंसल, कोषाध्यक्ष मधु अग्रवाल, स्वाति गोयल, आंचल सिंघल, सुची अग्रवाल अनू गुप्ता प्रमिला अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065





























