
वैश्य महिला सेवा समिति हापुड़ ने लिए टी0 बी0 के मरीज़ गोद
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):हापुड़ भारत सरकार के अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत टी0 बी0 रोगियों को गोद लेकर पोषाहार वितरण का कार्यक्रम जनपद में निरंतर अग्रसर है इसी कड़ी में आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़ रोड हापुड़ पर वैश्य महिला सेवा समिति रजिस्टर्ड हापुड़ द्वारा 40 टीवी रोगियों को गोद लिया गया सभी मरीजों को प्रोटीन युक्त पोषाहार जैसे चना, गुड, तिल, गजक, दलिया, सोयाबीन व प्रोटीन पाउडर आदि वितरित किया गया इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सुनील कुमार त्यागी द्वारा सभी मरीजों को टीवी की बीमारी के विषय में एवं मरीज के लिए प्रोटीन डाइट के महत्व के विषय में बताया गया डॉ त्यागी ने बताया की टीवी की बीमारी से व्यक्ति काफी कमजोर हो जाता है लेकिन दवाईयों के साथ-साथ यदि मरीज को अच्छा प्रोटीन युक्त भोजन दिया जाए जो उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और मरीज जल्द से जल्द ठीक हो जाता है भारत सरकार के पास इस बीमारी की जांच एवं उपचार की सभी सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध है एवं इलाज ले रहे सभी रोगियों को नि : क्षय पोषण योजना के अंतर्गत₹1000 प्रति माह भारत सरकार द्वारा मरीज के अकाउंट में दिया जाता है साथ ही स्वयं सेवी संस्थाओं एवं अन्य संस्थाओं के द्वारा समय-समय पर रोगियों को पोषण पोटली का वितरण किया जाता है इस अवसर पर वैश्य महिला सेवा समिति रजि0 हापुड़ की संरक्षिका सुशीला अग्रवाल, संरक्षक नरेंद्र कुमार जिला अध्यक्ष, अर्चना कंसल, जिला मंत्री पूनम गुप्ता, कोषाध्यक्ष अनीता,आभा त्यागी पत्नी डॉ सुनील कुमार त्यागी मुख्य चिकित्सा अधिकारी हापुड़, रीता, ममता अग्रवाल, रश्मि जिंदल, श्रीमती ममता अग्रवाल, द्वितीय व चारु अग्रवाल उपस्थित रहे स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर समरेंद्र राय, जिला कॉर्डिनेटर सुशील चौधरी, वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक हसमत अली, लैब टेक्नीशियन वेदव्यास यादव एवं टी 0बी0 एच 0 वी राजकुमार सिंह उपस्थित करें।
बाबूगढ़: रेड चिली रेस्टोरेंट दे रहा है 10% की विशेष छूट: 8791240160

























