
वैश्य समाज ने लिया अग्रसेन के आदर्शो पर चलने का संकल्प
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):वैश्य कर्मचारी कल्याण समिति हापुड़ के तत्वावधान में सोमवार को महाराजा अग्रसेन जयंती पर हवन का आयोजन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर चंडी रोड हापुड़ में किया गया जिसमें समिति के अनेक सदस्य एवं वरिष्ठ नागरिकों ने हवन में अपनी आहुति दी। प्रधान गिरीश कुमार अग्रवाल ने कहा कि हमें महाराजा अग्रसेन के बताए हुए आदर्शों पर चलना चाहिए कार्यक्रम के संयोजक मुकेश माहेश्वरी ने बताया कि एक-एक और एक रुपया का सिद्धांत आज भी समाज को शिक्षा प्रदान करने वाला है सचिव लच्छी राम कंसल ने समाज में वैश्य समाज की भूमिका को अग्रणी बताया भारत के विकास में समाज की बड़ी भूमिका रही है।इस अवसर पर आरके अग्रवाल विनोद अग्रवाल गोविंद अग्रवाल मिथिलेश कुमार नरेंद्र कुमार अग्रवाल परशुराम बंसल सुशील कुमार अग्रवाल आदि सदस्यों ने हवन में भाग लिया पंडित बृजेश कुमार द्वारा हवन संपन्न कराया गया हवन के पश्चात प्रसाद वितरित किया गया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264


























