हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : यूथ आईकॉन अवॉर्ड में हापुड़ के वैभव गुप्ता को युवा उद्यमी अवार्ड से सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश के मेरठ में आयोजित यूथ आईकॉन अवार्ड कार्यक्रम में हापुड़ के वैभव गुप्ता पुत्र राजेंद्र गुप्ता को उद्योग क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्यों के लिए रविवार को सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश के कौशल विकास मंत्री कपिल देव और मेरठ जोन एडीजी राजीव सभरवाल ने भी युवा उद्यमी अवार्ड से सम्मानित वैभव को बधाई दी। बता दें कि वैभव गुप्ता आईआईए के हापुड़ चैप्टर के चेयरमैन राजेंद्र गुप्ता के पुत्र हैं जिन्होंने उद्योग क्षेत्र में कई सराहनीय कार्य किए हैं जिसके चलते उन्हें सम्मानित किया गया।
MISS N KIDS: कपड़ों पर पाएं खास छूट, कॉल करें: 7838004027:
























