हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के सीएमओ दफ्तर पर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का धरना व प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा। संविदा स्वास्थ्य कर्मियों के प्रदर्शन के कारण कोविड रोधी टीकाकरण कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है जबकि संविदा कर्मियों ने आवश्यक सेवाएं जारी रखने की घोषणा की है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की अगुवाई में जनपद भर के सैकड़ों संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी शनिवार को सीएमओ दफ्तर पर पहुंचे और सात सूत्री मांगों को लेकर धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने घोषणा की है कि मांग पूरी होने तक धरना, प्रदर्शन जारी रहेगा।
संगठन के जिलाध्यक्ष डा.नेक सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार उनकी मांगों पर हर बार आश्वासन देकर टालती रही है। उनकी प्रमुख मांगे है कि जाब की गारंटी दी जाए। समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाए। संविदा कर्मियों को स्थाई किया जाए आदि। शनिवार को धरने पर शीतल शर्मा, डा.पी. शर्मा, शिव महेंद्र, डा. अंतिका, गौरव यादव, डा. सुरेंद्र आदि शामिल हुए।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811






























