👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रदेश सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है जिसके तहत कक्षा 10 तक के सभी स्कूलों में 16 जनवरी तक अवकाश रहेगा। बुधवार को उच्च स्तरीय बैठक में हालात की समीक्षा के बाद यह फैसला लिया गया कि 16 जनवरी तक कक्षा दसवीं तक के छात्रों का अवकाश रहेगा। वहीं 11वीं और 12वीं के छात्रों को स्कूल में सिर्फ टीकाकरण के लिए बुलाया जाएगा। टीकाकरण के अगले दिन छात्र को अवकाश दिया जाएगा। साथ ही बाकी दिनों में उनकी कक्षाएं ऑनलाइन ही चलाई जाएंगी। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए यह फैसला सरकार ने लिया है।
Donald’s: HAPPY HOUR OFFER शुरु, 9588856949

































