हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़ कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक पर उत्तराखंड पुलिस ने तीस हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है जिस पर उत्तराखंड में डकैती सहित अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है. बता दें कि उत्तराखंड से आई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए गढ़ में कई बार दबिश दी लेकिन आरोपी हाथ नहीं आया. उत्तराखंड पुलिस ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए उस पर तीस हजार रुपए का इनाम घोषित किया है. बता दें कि आरोपी पर उत्तराखंड के थाना क्लेमेंटाउन में डकैती समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज है.
JOB ALERT: फीमेल टेलीकॉलर के लिए निकली हापुड़ में भर्तियां: 8077178076
























