
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर के पास उत्तराखंड रोडवेज डिपो की एक बस के पहिए अचानक निकल गए। इस दौरान बस हाईवे पर पलट गई। बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने बस में सवार लोगों का हाल जाना। इस दौरान दो यात्री चोटिल हो गए। सूचना मिलने पर उत्तराखंड में तैनात अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। क्रेन की मदद से बस को सीधा कराया और घायल यात्रियों का हाल जाना।
मामला मंगलवार की सुबह का है जब काठगोदाम डिपो की एक बस हल्द्वानी से दिल्ली जा रही थी। जैसे ही वह निजामपुर के पास पहुंची तो अचानक रोडवेज बस के पहिए निकल गए। बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई और बस अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना पाकर अधिकारी मौके पर पहुंचे और यात्रियों का हाल जाना। साथ ही क्रेन की सहायता से बस को सीधा कराया और यातायात व्यवस्था को संभाला।























