हापुड़ देहात कोतवाली थाने में तैनात उर्दू अनुवादक गिरफ्तार










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) :  जनपद मेरठ के थाना सिविल लाइन पुलिस ने हापुड़ देहात कोतवाली थाने में तैनात वांटेड उर्दू अनुवादक नफीस हैदर को गिरफ्तार किया है। इससे पहले मेरठ पुलिस नफीस के साथी राहुल गर्ग निवासी टीपी नगर को गिरफ्तार कर चुकी है।
आपको बता दें कि मेरठ के थाना सिविल लाइन थाने में फर्जी तरीके से कागज तैयार कर फर्जी जमानतियों द्वारा आरोपियों की जमानत कराने का मामला सात अक्टूबर को दर्ज किया गया था। पुलिस ने धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी। मेरठ पुलिस नफीस के साथी गोलागढ़ टीपी नगर निवासी राहुल गर्ग को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लिसाड़ी गेट निवासी शमीम पर फर्जी जमानतियों की तलाश करता था। प्रदीप निवासी कैली खरखोदा, सुमित खटाना के मुंशी के रूप में कार्य करता था और इनकी मदद नफीस हैदर निवासी ऊंचा सदीक नगर उर्दू अनुवादक थाना हापुड़ देहात करता था। सोमवार को सिविल लाइंस पुलिस ने वांटेड उर्दू अनुवादक नफीस हैदर को हापुड़ देहात कोतवाली से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सबूतों के साथ हैदर को गिरफ्तार किया है। इससे पहले गिरफ्तार किए गए हैदर के साथी राहुल के पास से काफी संख्या में फर्जी स्टांप और मोहर आदि बरामद की जा चुकी हैं।

CALL TANARA DESIGNS FOR INTERIORS, FURNITURE, DECOR @ 7457852854







Related Posts

बाबूगढ़: किसानों के ट्यूबवेल को चोरों ने फिर बनाया निशाना

🔊 Listen to this बाबूगढ़: किसानों के ट्यूबवेल को चोरों ने फिर बनाया निशाना हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मुजफ्फरा बागड़पुर के रहने वाले किसानों…

Read more

गढ़: घर से लाखों के गहने व नकदी चोरी

🔊 Listen to this गढ़: घर से लाखों के गहने व नकदी चोरी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र की पानी की टंकी वाली गली में…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बाबूगढ़: किसानों के ट्यूबवेल को चोरों ने फिर बनाया निशाना

बाबूगढ़: किसानों के ट्यूबवेल को चोरों ने फिर बनाया निशाना

गढ़: घर से लाखों के गहने व नकदी चोरी

गढ़: घर से लाखों के गहने व नकदी चोरी

हापुड़: तालिबानी सजा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

हापुड़: तालिबानी सजा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

गढ़: पानी में कीड़े निकलने से क्षेत्रवासी नाराज

गढ़: पानी में कीड़े निकलने से क्षेत्रवासी नाराज

जाने 09 जनवरी का सब्जियों का भाव

जाने 09 जनवरी का सब्जियों का भाव
error: Content is protected !!