👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित सरस्वती बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पूर्व छात्र राजकुमार मीणा ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2021 उत्तीर्ण कर ऑल इंडिया स्तर पर एसटी वर्ग में नवी रैंक हासिल की है जिसके बाद स्कूल के प्रबंधक ने राजकुमार को बधाई दी है.
राजकुमार ने दसवीं कक्षा हापुड़ के एसबीएम स्कूल से उत्तीर्ण की जिन्होंने पिछले वर्ष भी सिविल सेवा परीक्षा को पास किया था. राजकुमार का चयन उस दौरान भारतीय रक्षा सेवा के लिए हुआ था. राजकुमार ने इस बार देश में 554 रैंक हासिल की है जबकि ऑल इंडिया स्तर पर एसटी वर्ग में 9वीं रैंक प्राप्त कर देश में हापुड़ का नाम रोशन किया है.
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606

































