हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पंचायत बाबूगढ़ में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब महिलाएं बाबूगढ़ नगर पंचायत पहुंची और वार्ड नंबर 1 में बन रहे डंपिंग ग्राउंड का विरोध किया। महिलाओं ने कहा कि क्षेत्र में डंपिंग ग्राउंड बनने से उन्हें बदबू से दो-चार होना पड़ेगा। महिलाओं ने कहा कि डंपिंग ग्राउंड कहीं और बनना चाहिए जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी ना हो। बता दें कि वार्ड नंबर एक में अंबेडकर मूर्ति के सामने की ओर नगर पंचायत बाबूगढ़ द्वारा अस्थायी डंपिंग ग्राउंड का निर्माण कराया जा रहा है जिसके विरोध में पहुंची महिलाओं ने मंगलवार को नगर पंचायत बाबूगढ़ में हंगामा किया।
अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड में तैनात विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता आशीष कौशल को हापुड से हटाकर सम्भल विद्युत विभाग से अटैच कर दिया है।अधिशासी अभियन्ता…
Read more
























