
घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगा हंगामा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव डहाना में सांसद निधि से निर्माणाधीन इंटरलॉकिंग सड़क में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने हंगामा किया और अधिकारियों से इस ओर ध्यान देने की मांग की।
गांव में जुगल किशोर के मकान से शमशान घाट तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग के दोनों ओर दीवार भी बनाई जा रही है जिसमें घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। सीमेंट का बहुत ही कम मात्रा में उपयोग किया जा रहा है। रेत का इस्तेमाल आधिक करने के कारण यह निर्माण नियमों के विपरीत है। ऐसे में अधिकारी इस ओर ध्यान दें।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाज़ार से खरीदें सारा सामान 99/- रूपए में: 8191820867



























