हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित एक ढाबे पर हंगामा खड़ा हो गया जहां पहुंचे एक युवक ने ढाबा संचालक से खाना परोसने के लिए कहा. ढाबा संचालक ने समय को देखते हुए ढाबा बढ़ाने की बात कही और खाना परोसने से इनकार कर दिया. इसके बाद युवक ने हंगामा खड़ा कर दिया. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी.
मामला रविवार की रात का है जब हापुड़ थाना क्षेत्र के अतरपुरा चौराहे के पास स्थित ढाबे पर ब्रेज़ा कार में सवार एक युवक पहुंचा. ढाबे पर मौजूद संचालक और कर्मचारियों से खाना परोसने के लिए कहा. संचालक ने कहा कि ढाबा बढ़ाने का समय हो चुका है और साथ ही खाना भी खत्म हो चुका है. इस बात से ग्राहक आग बबूला हो गया और उसने तमाशा खड़ा कर दिया. ढाबा संचालक ने पुलिस को मामले से अवगत कराया जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. बता दें कि इस दौरान अतरपुरे चौराहे पर भीड़ इकट्ठा हो गई. पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया.
पूर्व मंत्री की कार को हमलावरों ने रोका, शीशे से पिस्टल सटाकर दबाया ट्रिगर
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के हिरणपुरा में आयोजित एक शादी में शामिल होने जा रहे पूर्व मंत्री मदन चौहान की गाड़ी पर युवक…
Read more























