हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यूपीटेट की परीक्षा अब 23 जनवरी को आयोजित होगी। 25 फरवरी को परिणाम घोषित किए जाएंगे। आपको बता दें कि इससे पहले यूपी टेट का पेपर 28 नवंबर को प्रस्तावित था लेकिन पहली पाली की परीक्षा शुरू होने से पहले ही पेपर लीक हो गया था जिसके चलते परीक्षा रद्द कर दी गई थी। यूपी टेट परीक्षा का नया टाइम टेबल जारी हो गया है जिसके तहत उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता की पुर्नपरीक्षा 23 जनवरी को आयोजित की जाएगी और 25 फरवरी को परिणाम घोषित किए जाएंगे। 12 जनवरी को प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। पेपर रद्द होने के बाद सरकार ने परीक्षार्थियों को अपने गंतव्य तक जाने और परीक्षा में शामिल होने के लिए मुफ्त यात्रा कराने का ऐलान किया था जिसके तहत परीक्षार्थियों को अपना प्रवेश पत्र दिखाना होगा
Donald’s हापुड़ दे रहे हैं 15% OFF, Call now: 9602205929



























