
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश पुलिस की दरोगा भर्ती परीक्षा 14 व 15 मार्च को आयोजित होगी। जनपद हापुड़ में नौ परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है। दो-दो पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। वहीं हापुड़ यातायात पुलिस ने परीक्षा में शामिल होने के लिए पहुंचने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा को देखते हुए परीक्षा केंद्र तक आसानी से पहुंचने के लिए क्यूआर कोड चस्पा किए हैं। क्यूआर कोड स्कैन करते ही मोबाइल फोन पर गूगल मैप के माध्यम से परीक्षा केंद्र की सटीक लोकेशन और वहां तक पहुंचने का आसान रास्ता दिखाई देगा। आपको बता दें कि बड़ी संख्या में युवा परीक्षा देने के लिए आएंगे जिनकी सुविधा को देखते हुए क्यू आर कोड जगह-जगह लगाए गए हैं।
मेरठ स्वीट्स लेकर आए हैं गुजिया समोसा, लौंग लता गुजिया, केसर गुजिया: 9897693627, 9760414343


























