ई-रिक्शा पर स्टंट करने वालों के खिलाफ यूपी पुलिस ने दिए कार्रवाई के आदेश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में कुछ युवक ई रिक्शा पर स्टंट कर रहे हैं और अपने साथ-साथ औरों की जान को भी जोखिम में डाल रहे हैं। मामले की वीडियो कुछ लोगों ने उत्तर प्रदेश पुलिस और हापुड़ जनपद पुलिस को टैग किया जिसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने स्थानीय पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके पश्चात पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी।
वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवक ई-रिक्शा की साइड में लटके हुए हैं। एक तो छत पर बैठा हुआ है और तेज आवाज में गाना भी चल रहा है। जो कि चलती ई-रिक्शा पर स्टंट कर रहे हैं। जान जोखिम में डालने वाले के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विशाल किताब घर से भारी डिस्काउंट के साथ खरीदें प्राइवेट बुक्स : 9528182700, 9457100571


































